बहादुरगढ़ में मानसून के दौरान बाढ़ नियंत्रण व्यवस्था को लेकर डीसी वर्षा खांगवाल ने मुंगेशपुर ड्रेन का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ ड्रेन की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। डीसी ने कहा कि प्रशासन पिछले अनुभवों को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह सतर्क है। आमजन को जलभराव से परेशानी न हो, इसके लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। मानसून को देखते हुए ड्रेन के तटबंधों को मजबूत किया गया है। अधिकारियों को ड्रेन के जलस्तर की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान जल प्रवाह क्षमता और सफाई व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। संभावित संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी रखने को कहा गया। डीसी ने ड्रेन में किसी भी तरह का अवरोध नहीं रहने देने के निर्देश दिए। उन्होंने भारी बारिश के दौरान सुचारु जल निकासी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। एसटीपी में भी किसी प्रकार की रुकावट नहीं होने देने के निर्देश दिए गए। प्रशासन संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रख रहा है ताकि आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। निरीक्षण के दौरान एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच और जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता अमन मोर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Source: Source