अबोहर की आनंद नगरी में पैसों को लेकर पारिवारिक विवाद के बाद घर में तोड़फोड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, परिवार के एक सदस्य ने अपने पिता से रुपए मांगे थे। पिता के रुपए देने से इनकार करने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि विवाद के दौरान घर में तोड़फोड़ की गई। बीच-बचाव करने पहुंचे भाई लाडी पर भी कथित तौर पर हमला किया गया। हमले में लाडी घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार ने 112 हेल्पलाइन पर पुलिस को घटना की सूचना दी थी। पुलिस दोनों पक्षों से जानकारी जुटाकर मामले की जांच कर रही है। घटना के सही कारण और आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद होगी। समाजसेवी इंद्रजीत बुलंदी ने मामले में सख्त कार्रवाई और शहर में कानून-व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
Source: Source