मध्यप्रदेश के रीवा जिले में जैन साध्वियों की सड़क हादसे में हुई मृत्यु के बाद जैन समाज में रोष है। रोहतक में जैन समाज के लोगों ने मौन प्रदर्शन किया और डीसी सचिन गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। जैन समाज ने साधु-साध्वियों को विहार के दौरान सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की। जैन साधु-साध्वी नंगे पैर विहार करते हैं और वाहनों का उपयोग नहीं करते। राजमार्गों पर तेज रफ्तार वाहनों से उनकी सुरक्षा का जोखिम बना रहता है। जैन समाज ने केंद्र सरकार से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। डीसी ने जैन समाज का ज्ञापन लेकर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। जैन समाज के लोगों ने साध्वियों की मौत पर दुख और आक्रोश व्यक्त किया।
: Source