जालंधर के रैणक बाजार स्थित सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल से 5वीं कक्षा की 12 वर्षीय छात्रा, सोनी कुमारी, संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। छात्रा अपने मोहल्ले के अन्य तीन बच्चों के साथ स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन वह स्कूल के अंदर नहीं पहुंची। स्कूल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि छात्रा आज स्कूल नहीं आई थी। पुलिस ने मां के बयान दर्ज कर लिए हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि छात्रा स्कूल के गेट के पास से ही वापस पीछे की ओर मुड़ गई थी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और बच्ची को खोजने के लिए संभावित रास्तों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
Source: Source