जालंधर कैंट स्थित केंद्रीय विद्यालय-3 (केवी-3) के बाहर एक हृदयविदारक हादसे में 5वीं कक्षा की एक छात्रा की मौत हो गई। मृतका की पहचान पायल के रूप में हुई है, जो सोढल की रहने वाली थी। छात्रा स्कूल के बाहर अपनी सहेलियों के साथ स्कूल बस का इंतजार कर रही थी, तभी वहां से गुजर रहे एक आर्मी ट्रक की चपेट में आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक का पहिया छात्रा के ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद मौके पर भारी अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में काफी रोष है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रक चालक की पहचान व आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Source: Source