जालंधर शहर के भार्गव कैंप इलाके में एक चोर को घर में घुसते समय स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। चोर ने गली के एक घर का गेट खुला देखा और चोरी की नीयत से भीतर दाखिल हो गया। घर के भीतर मौजूद सतर्क निवासियों ने आरोपी को दबोच लिया। चोर ने कहा कि उसके पास कोई काम-धंधा नहीं है, जिसके कारण भुखमरी की नौबत आने पर उसे मजबूरी में चोरी का रास्ता चुनना पड़ा। उसने वीडियो में कबूला कि वह नशे का आदी है और नशे की तलब पूरी करने के लिए ही वह चोरियां करता है। उसने इलाके के ड्रग नेटवर्क का पोल खोलते हुए बताया कि वह 120 फुटी रोड पर स्थित कुछ खास दुकानों से नशीले पदार्थ खरीदता है। आरोपी की शिनाख्त भार्गव कैंप के रहने वाले राजेश के रूप में हुई है। स्थानीय निवासियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके बताए गए ठिकानों पर नशे की सप्लाई को लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Source: Source