जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) ने अपनी ‘एडु रेवोल्यूशन’ पहल के माध्यम से उच्च शिक्षा में एक नई मिसाल कायम की है। इस अनूठी पहल के तहत, छात्रों ने अपनी पढ़ाई के दौरान विभिन्न स्टार्टअप, फ्रीलांसिंग और इंडस्ट्री प्रोजेक्ट्स से 20 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। विश्वविद्यालय के छात्रों ने अब तक 400 से अधिक सफल स्टार्टअप लॉन्च किए हैं और 15 हजार से अधिक छात्रों को व्यावहारिक शिक्षा से जोड़ा गया है। छात्रों ने एआई ड्रोन, सेल्फ-ड्राइविंग बस और रोबोटिक आर्म जैसी अत्याधुनिक तकनीकें विकसित की हैं। विश्वविद्यालय की ‘अर्न योर फीस बैक’ योजना छात्रों को पेड इंटर्नशिप, सीड फंडिंग और विशेषज्ञों की मेंटरशिप प्रदान करती है, जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रहे हैं। राज्यसभा सांसद और एलपीयू के फाउंडर चांसलर डॉ. अशोक मित्तल ने बताया कि यह पहल छात्रों को केवल डिग्री नहीं, बल्कि व्यावहारिक समस्या-समाधान और उद्यमिता का कौशल प्रदान कर रही है। इससे छात्र न केवल अपना खर्च खुद उठा रहे हैं, बल्कि नवाचार के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम भी रोशन कर रहे हैं।
Source: Source