पंजाब के जालंधर के मिट्ठू बस्ती क्षेत्र के गुरु अर्जुन नगर में धर्म परिवर्तन के आरोपों को लेकर सिख और ईसाई समुदायों के बीच तनाव फैल गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि गढ़शंकर से आई कुछ महिलाएँ गरीबों को पैसों का लालच देकर धर्म परिवर्तन करा रही थीं। आरोप है कि एक सिख परिवार को पहले ही परिवर्तित किया जा चुका है। दोनों पक्षों ने जमकर नारेबाजी की और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया है। जिस घर में प्रार्थना सभा चल रही थी, उसके मालिक अवतार सिंह ने आरोपों को खारिज किया और कहा कि यह केवल प्रार्थना थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source: Source