पंजाब के जालंधर जिले के बिलगा क्षेत्र में चोरी की एक घटना सामने आई है। गांव कल्याणपुर स्थित एक घर में चोरों ने धावा बोलकर कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित सोहन सिंह अपने परिवार के साथ पिछले चार-पांच दिनों से रिश्तेदारों से मिलने गए हुए थे। घर लौटने पर उन्होंने देखा कि मकान के सभी ताले टूटे हुए थे। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और कई वस्तुएं गायब थीं। पीड़ित के अनुसार चोर करीब पांच तोले सोना और सात हजार रुपये नकद चुरा ले गए। इसके अलावा कुछ अन्य कीमती सामान भी चोरी हुआ है। घटना की सूचना तुरंत बिलगा पुलिस थाने को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। साथ ही चोरों की जल्द गिरफ्तारी कर ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की अपील की है।
Source: Source