जालंधर इलेक्ट्रिकल डीलर एसोसिएशन ने एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान निर्णय लिया है कि शहर में सभी इलेक्ट्रिकल दुकानें 25 जून से 28 जून तक बंद रहेंगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदरपाल सिंह भाटिया की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जनरल सेक्रेटरी बलबीर सिंह द्वारा प्रस्तावित ‘गर्मी की छुट्टी’ के निर्णय को सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी है। इस अवकाश अवधि के दौरान इलेक्ट्रिकल उपकरणों और संबंधित सामग्री से जुड़े सभी प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहेंगे। एसोसिएशन ने अपने सदस्यों से इस निर्णय का पालन करने का आग्रह किया है। यह कदम मुख्य रूप से व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े व्यापारियों को कुछ दिनों का विश्राम देने के उद्देश्य से उठाया गया है।
Source: Source