जगराओं में कूरियर कर्मी से कथित मारपीट मामले में होटल कारोबारी मनमोहन कत्याल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अदालत ने उनके खिलाफ भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत उनके हीराबाग स्थित आवास पर नोटिस चस्पा किया गया है। अदालत ने आरोपी को 29 जुलाई को पेश होने का अंतिम मौका दिया है। पेश नहीं होने पर अदालत आगे की कानूनी कार्रवाई कर सकती है। इससे पहले लुधियाना सेशन कोर्ट उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर चुका है। मामला 10 जून को कूरियर डिलीवरी के दौरान युवती से कथित मारपीट और बदसलूकी से जुड़ा है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने से मामला चर्चा में आया था। पंजाब महिला आयोग ने भी मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। अदालत की कार्रवाई के बाद आरोपी पर कानूनी शिकंजा और कस गया है।
Source: Source