जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे 63 पर एक पिकअप ने सड़क किनारे खड़ी हाईवा को टक्कर मार दी, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मनोहर पोयामी और कुम्मा पोयामी के रूप में हुई है, जो किलेपाल इलाके के रहने वाले थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि सड़क किनारे खड़ी हाईवा हादसे की एक बड़ी वजह हो सकती है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि हादसे के समय पिकअप वाहन की रफ्तार कितनी थी। मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच जारी रखे हुए है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में है।
Source: Source