नोएडा पुलिस ने सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट फैलाने के आरोप में दो मामलों में एफआईआर दर्ज की है। मामला दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे CJP प्रदर्शन से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस का आरोप है कि कुछ सोशल मीडिया अकाउंट से फर्जी और झूठी जानकारी साझा की गई। इन पोस्ट के जरिए गलत नैरेटिव बनाने की कोशिश का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखने की बात कही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना सत्यापन के किसी भी जानकारी को साझा न करें। भ्रामक सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source: Source