दंतेवाड़ा| नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सर्चिंग, एरिया डॉमिनेशन जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को सीआरपीएफ और बम डिस्पोजल स्क्वाड की टीम हिड़पाल की पहाड़ी और घने जंगल क्षेत्र में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन पर थी। जवान जब हिड़पाल के संवेदनशील जंगलों में बेहद सावधानी से आगे बढ़ रहे थे, तभी उन्हें एक संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। जवानों ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए तत्काल पूरे इलाके को चारों तरफ से सुरक्षित किया। बम डिस्पोजल टीम को मौके पर बुलाया। बीडीएस टीम ने जब जांच की तो करीब 5 किलो वजनी प्रेशर कुकर आईईडी निकला।
: Source