छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा के गांवों में आदमखोर बाघ के विचरण से दहशत का माहौल है। गढ़चिरौली और मोहला-मानपुर क्षेत्र में बाघ के लगातार नजर आने की खबर है। बताया गया कि इसी बाघ ने 16 अगस्त को दोलंदा गांव में एक बुजुर्ग पर हमला कर उसकी जान ले ली थी। इसके बाद से ग्रामीणों में डर और बढ़ गया है। शनिवार और रविवार को बाघ फिर आबादी वाले इलाकों के पास पहुंच गया। बाघ को बस्तियों के करीब देखकर ग्रामीणों ने एकजुट होकर उसे खदेड़ने की कोशिश की। लोगों ने लाठी-डंडे लेकर शोर मचाया। ग्रामीणों की भीड़ और शोर के बाद बाघ वहां से जंगल की ओर चला गया। लगातार बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोग वन विभाग से बाघ को पकड़ने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग कर सकते हैं। क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष की आशंका बनी हुई है।
Source: Source