छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत 92 किलोमीटर लंबा आरंग-दुर्ग बायपास और 6 लेन इकोनॉमिक कॉरिडोर दिसंबर 2026 में शुरू होने जा रहा है। एनएचएआई के अनुसार प्रोजेक्ट का 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। यह नया कॉरिडोर छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और तेलंगाना को जोड़ेगा। इसके शुरू होने से रायपुर शहर के भीतर से गुजरने वाले भारी वाहनों का दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा। खासकर रिंग रोड नंबर-1 और शहरी मार्गों पर ट्रैफिक में कमी आएगी, जिससे रोजाना यात्रा करने वालों को काफी राहत मिलेगी। इस परियोजना से क्षेत्र में व्यापार और उद्योग को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। लॉजिस्टिक्स लागत कम होने से आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी। प्रशासन ने दिसंबर तक सभी निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
Source: Source