छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से सोशल मीडिया पर वायरल हुए पुलिस और युवक के वीडियो पर अब नया मोड़ आ गया है। इस मामले में संबंधित युवक ने स्वयं सामने आकर अपनी स्थिति स्पष्ट की है। युवक ने उन खबरों को खारिज किया है जिनमें पुलिस द्वारा रिश्वत मांगे जाने का दावा किया जा रहा था। युवक का कहना है कि उसने यह वीडियो किसी विवाद के चलते नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा के दृष्टिकोण से बनाया था। उसने स्पष्ट किया कि मामले को गलत तरीके से पेश किया गया है। युवक ने आम जनता से अपील की है कि वे इस वीडियो से जुड़ी गलत धारणाओं और अफवाहों पर विश्वास न करें और मामले की हकीकत को समझे बिना कोई भी टिप्पणी करने से बचें। इस सफाई के बाद स्थानीय स्तर पर जारी विवाद के ठंडा होने की संभावना है। प्रशासन ने भी लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी संवेनदशील कंटेंट को साझा करने से पहले तथ्यों की जांच करने की सलाह दी है।
Source: Source