छत्तीसगढ़ के टेक एक्सपर्ट गौरव तिवारी ने एक AI प्लेटफॉर्म तैयार किया है, जो वेबसाइट डिजाइन, मोबाइल ऐप डेवलपमेंट, फोटो और वीडियो क्वालिटी सुधारने से लेकर एडवांस 3D डिजाइनिंग तक के कई काम एक ही जगह पर कर सकता है। यह प्लेटफॉर्म 8K रिजॉल्यूशन की इमेज आसानी से जनरेट कर सकता है। गौरव तिवारी का कहना है कि उनका प्लेटफॉर्म कई मामलों में ओपन AI के चैट GPT और गूगल के जेमिनाई जैसे बड़े AI टूल्स से बेहतर काम करेगा। यह प्लेटफॉर्म बिना कोडिंग सीखे वेबसाइट और ऐप बनाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, यह प्लेटफॉर्म 12 से अधिक भाषाओं में कंटेंट जनरेट कर सकता है।
Source: Source