छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने इंटर-स्टेट चोर गिरोह के सरगना को यमुना एक्सप्रेस-वे से गिरफ्तार किया है। आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस ने दिल्ली में बकरा बेचने वाले और जनगणना अधिकारी के रूप में जानकारी जुटाई। पुलिस ने 12 बकरे बेचे और 300 किलोमीटर तक पीछा कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी नासिर उर्फ आनस खान पर कई शहरों में करोड़ों रुपए की चोरी करने के आरोप हैं। पुलिस ने उसके पास से 20 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर दुर्ग लाया गया है, यहां उससे आगे पूछताछ जारी है। दुर्ग पुलिस ने आरोपी के साथी हाशिम खान और सलीम खान को पहले ही गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनके पास से 60 लाख रुपए का सोना बरामद किया था। आरोपी नासिर हुसैन मूल रूप से बिहार का रहने वाला है, लेकिन वह दिल्ली में भी रह चुका है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कई बड़ी चोरियों में शामिल होना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 1.22 लाख रुपए कैश, 7 लाख रुपए का डायमंड ब्रेसलेट, 7.5 ग्राम सोना, चांदी के सिक्के और किया सेल्टोस कार जब्त की है।
Source: Source