जेईई एडवांस्ड 2026 के नतीजों में चंडीगढ़ के श्री चैतन्य संस्थान के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। तीन छात्र राष्ट्रीय टॉप-50 में, चार टॉप-100 में और 17 छात्र टॉप-1000 में रहे। यजत शिंगल ने AIR 21 हासिल कर हरियाणा और ट्राइसिटी (चंडीगढ़-पंचकूला-मोहाली) टॉपर का खिताब जीता। अर्नव गांधी ने AIR 36, और आरुष सिंघल ने AIR 45 प्राप्त की, जो चंडीगढ़ टॉपर भी रहे। यजत को गणित में रुचि है और वह आईएनएमओ, आईएमओटीसी कैंप का हिस्सा रहे हैं। आरुष ने JEE मेन में AIR 8 हासिल की थी और कई राष्ट्रीय ओलंपियाड में भाग लिया है। इसके अलावा आदित्य गुप्ता (AIR 81) और सिदाक गुलाटी (AIR 108) ने भी शानदार रैंक प्राप्त की।
Source: Source