चंडीगढ़ नगर निगम की हाउस बैठक से पहले आम आदमी पार्टी ने कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। AAP नेताओं ने शहर में जलभराव को लेकर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भरने की समस्या उठाई। उन्होंने नगर निगम की मशीनरी और सफाई व्यवस्था पर भी सवाल किए। प्रदर्शन के दौरान AAP कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। निगम की जनरल हाउस बैठक सेक्टर-17 स्थित नगर निगम कार्यालय में आयोजित हो रही है। बैठक में बिना चर्चा पास किए गए टेबल एजेंडों का मुद्दा प्रमुख रहने की संभावना है। विपक्षी पार्षद 227 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को लेकर सत्ता पक्ष से सवाल करने की तैयारी में हैं। भाजपा ने बढ़ते विरोध के बाद बिना चर्चा पास किए गए एजेंडों को दोबारा सदन में लाने का फैसला किया है। मेयर ने भविष्य में किसी भी एजेंडे पर बिना चर्चा के फैसला नहीं लेने की बात कही है। बैठक में जलभराव, सफाई व्यवस्था और 13 गांवों की सफाई के ठेके जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी। मीट की दुकानों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव भी सदन में रखा जाएगा।
Source: Source