मुंबई के घाटकोपर में 35 वर्षीय सपना घांजी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने हत्या की साजिश का खुलासा किया है। शुरुआती तौर पर घटना को बाथरूम में गिरने से हुई मौत बताया गया था, लेकिन जांच में पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। पुलिस के मुताबिक, सपना की हत्या की साजिश रची गई थी और उसकी सास पर कथित तौर पर बहू की हत्या के लिए 3 लाख रुपये की सुपारी देने का आरोप है। मामले में सास समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब हत्या की पूरी साजिश, आरोपियों की भूमिका और कथित सुपारी से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
Source: Source