ग्राम पाटन में पीडीएस भवन और सार्वजनिक रंगमंच निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। यह परियोजना पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा की अनुशंसा पर स्वीकृत हुई है। मनरेगा के तहत पीडीएस भवन निर्माण के लिए 9.87 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। वहीं सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए रंगमंच निर्माण हेतु 5 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। गुरुवार को ग्राम पंचायत भवन के पास भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्रामीणों की ओर से लंबे समय से पीडीएस भवन और रंगमंच की मांग की जा रही थी। स्थानीय लोगों ने स्वीकृति मिलने पर खुशी जताई। वक्ताओं ने इस पहल को गांव के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। पीडीएस भवन बनने से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के संचालन में सुविधा होगी। वहीं रंगमंच का उपयोग सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए किया जाएगा। कार्यक्रम में पंचायत पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए संबंधित जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
Source: Source