छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही विकासखंड के ग्राम पिपरिया में प्रशासन की चेतावनी के बावजूद नाबालिग का विवाह कराए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर महिला एवं बाल विकास विभाग, चाइल्ड लाइन और पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच की थी और परिजनों को बाल विवाह न कराने की सख्त हिदायत दी गई थी। इसके बावजूद 23 मई को विवाह संपन्न करा दिया गया। फॉलोअप जांच में इसकी पुष्टि होने पर ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के सामने पिता ने भी विवाह कराने की बात स्वीकार की। इसके बाद बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत दूल्हे और उसके पिता के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। प्रशासन ने कहा है कि बाल विवाह जैसी कुरीतियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Source: Source