लुधियाना से शुरू हुई गाया इलेक्ट्रिक की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी यात्रा अब उत्तर प्रदेश तक पहुंच गई है। टीआरबी मोबिलिटी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के ब्रांड गाया इलेक्ट्रिक ने लखनऊ में नई असेंबली लाइन और वेयरहाउस शुरू किया है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों के डीलर्स के लिए डीलर मीट आयोजित की गई। कार्यक्रम में कंपनी के डायरेक्टर चारुख गोयल और दिव्यांश अग्रवाल मौजूद रहे। उन्होंने डीलर्स के साथ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी बाजार और कंपनी की आगामी योजनाओं पर चर्चा की। बिजनेस हेड अमित गुरटू ने कंपनी की दिशा और पार्टनर नेटवर्क के महत्व की जानकारी दी। डीलर्स को वाहनों की क्वालिटी टेस्टिंग और निर्माण प्रक्रिया के बारे में बताया गया। उन्हें स्कूटर्स में इस्तेमाल होने वाली सामग्री, बिल्ड क्वालिटी और निर्माण मानकों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में कंपनी के इलेक्ट्रिक दोपहिया और तीनपहिया वाहनों की रेंज प्रदर्शित की गई। इसके अलावा आगामी फोर-व्हीलर ट्रैक्टर का प्रोटोटाइप भी पेश किया गया। कंपनी के मुताबिक लखनऊ की नई सुविधा बढ़ती उत्पादन क्षमता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। गाया इलेक्ट्रिक भारतीय बाजार में अपने नेटवर्क का विस्तार करने के साथ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को वैश्विक मंच तक ले जाने की योजना पर काम कर रही है।
Source: Source