हरियाणा खेल मंत्री गौरव गौतम ने पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में खेल विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने प्रदेश में खेल विभाग के इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों और खेल नर्सरियों की स्थिति को लेकर जिलास्तरीय अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी। सभी जिला खेल अधिकारियों को 15 दिन के भीतर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए। खेल मंत्री ने कहा कि रिपोर्ट में किसी प्रकार की गड़बड़ी या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित DSO को जिम्मेदार माना जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि खेल सुविधाओं और खिलाड़ियों को मिलने वाली व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डिप्टी डायरेक्टर 10 दिन में रिपोर्ट देंगे और पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। खेल विभाग की योजनाओं, खिलाड़ियों की सुविधाओं और प्रदेश में खेल ढांचे को और मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
Source: Source