खान सर (फैजल खान) की दरियादिली और पढ़ाने के तरीके की चर्चा देशभर में है। दिल्ली के आनंद विहार स्थित खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद एक बार फिर वे सुर्खियों में आ गए हैं। इस बीच लोग उनकी कोचिंग की फीस के बारे में भी जानने को उत्सुक हैं। खान सर की कोचिंग ‘ग्लोबल स्टडी’ की फीस विषय के अनुसार अलग-अलग होती है। सबसे कम फीस सिर्फ 99 रुपये से शुरू होती है। सामान्य ज्ञान (जीके) और करंट अफेयर्स जैसे विषयों के लिए 99 रुपये लिए जाते हैं। अर्थशास्त्र, इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान और भारतीय अर्थव्यवस्था के कोर्स की फीस 199 रुपये है। कंप्यूटर और हिंदी व्याकरण के कोर्स भी कम फीस पर उपलब्ध हैं। विशेष बात यह है कि सभी कोर्स की अवधि 30 दिनों की होती है। छात्रों के बीच यह फीस काफी किफायती मानी जाती है। खान सर की यह सस्ती फीस उन्हें आम छात्रों के बीच बेहद लोकप्रिय बनाती है।
Source: Source