खन्ना में एक इंश्योरेंस एजेंट को अगवा कर लूटपाट का प्रयास किया गया। बदमाशों ने युवक को कार में बिठाकर मारपीट की और उसकी चेन छीन ली। जान बचाने के लिए पीड़ित को चलती कार से कूदना पड़ा। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित नितिश गोयल ने बताया कि वह एक इंश्योरेंस कंपनी में एजेंट के तौर पर काम करता है। उसे किसी व्यक्ति ने गाड़ी का इंश्योरेंस कराने के बहाने बुलाया था। नितिश की बहन और महिला वकील रितिका गोयल ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली है। पीड़ित का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
Source: Source