तेजी से बढ़ते क्विक कॉमर्स (10-15 मिनट में डिलीवरी) में प्राइवेट प्रोडक्ट्स की डिलीवरी महिलाओं के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। एक मामले में, डिलीवरी राइडर ने महिला को वाइब्रेटर (vibrator) देते हुए उसे ‘अश्लील सलाह’ दे दी कि ‘ये क्यों लेना, मेरा इस्तेमाल कर लो’। कई महिलाओं ने यह भी शिकायत की है कि मसाजर, हथकड़ी (handcuffs) और कंडोम जैसी चीजें भी खुले पैकेट में (open packets) डिलीवर की जा रही हैं, जिससे राइडर को पता चल जाता है कि अंदर क्या है। इससे उनके साथ अक्सर आपत्तिजनक बर्ताव किया जाता है। ये घटनाएं ‘प्राइवेट ऑर्डर’ की गोपनीयता पर सवाल खड़ा करती हैं। महिलाओं ने कंपनियों से सख्त नियम और प्रशिक्षण (training) की मांग की है।
Source: Source