नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा से जुड़ी एक प्रश्न पुस्तिका की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक बार फिर पेपर लीक की अफवाहें तेज हो गई हैं। वायरल तस्वीर में प्रश्न पुस्तिका सील बंद दिखाई दे रही है, जिसमें पृष्ठों की संख्या और परीक्षा की अवधि का विवरण दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए इसे पूरी तरह ‘फर्जी’ बताया है और मामले को साइबर क्राइम अधिकारियों को सौंप दिया है। हालांकि, पिछले कुछ समय में सामने आए विवादों के चलते छात्रों और अभिभावकों के बीच एनटीए के स्पष्टीकरण को लेकर संदेह बना हुआ है। सोशल मीडिया पर छात्र इस मामले की पारदर्शी जांच की मांग कर रहे हैं, ताकि परीक्षा की शुचिता और विश्वसनीयता बनी रहे।
Source: Source