कोरबा जिले में एक 26 साल की शादीशुदा महिला की लाश घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटकी मिली। पति ने पत्नी को फंदे पर लटका देखा तो वह घबरा गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। महिला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की रहने वाली थी और उसके पति ने अपनी पहली पत्नी को छोड़कर उससे लव मैरिज किया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला के परिजनों से संपर्क किया गया लेकिन वे आने को तैयार नहीं हैं। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र के कृष्णा नगर बस्ती का है। पुलिस महिला की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है।
Source: Source