कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। भीमसेनिया जंगल के पास मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार ट्रेलर और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान लोंगदास (45) के रूप में हुई है। घायल का नाम रामलाल चौहान (40) बताया गया है। दोनों बसीबार गांव के निवासी थे। वे काम खत्म कर घर लौट रहे थे। तभी ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज जारी है और पुलिस जांच कर रही है।
Source: Source