जांजगीर-चांपा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कोटमीसोनार क्रोकोडाइल पार्क के पीछे नहर किनारे एक युवक की संदिग्ध लाश मिली। यह युवक दो दिन पहले बिलासपुर जाने के लिए निकला था। इसके परिवार ने जब उसे कई बार फोन किया तो बात नहीं हुई। उसके बाद परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस को भी सूचना दी गई। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। युवक की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। कोटमीसोनार पार्क के पीछे नहर किनारे लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
: Source