छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। भगदेवा क्षेत्र में नाराज ग्रामीणों ने चक्काजाम कर कोंडागांव-अमरावती मुख्य मार्ग को बाधित कर दिया। इससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से इलाके में ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो रही है। कई वाहन चालक बिना ईंधन लिए वापस लौटने को मजबूर हैं। इस संकट का असर खेती, छोटे व्यवसाय और दैनिक जीवन पर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत की। अधिकारियों ने जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने अपना आंदोलन समाप्त किया और यातायात बहाल हो सका।
Source: Source