दिल्ली के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पंजाब में भी अपनी गतिविधियां शुरू करने जा रही है। पार्टी ने 13 जून को अमृतसर में प्रदर्शन की घोषणा की है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके इस कार्यक्रम के लिए अमृतसर पहुंचेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी साझा की। प्रदर्शन शाम 4 बजे अमृतसर गेट के पास आयोजित किया जाएगा। उन्होंने छात्रों और युवाओं से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। इस आंदोलन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जाएगी। यह प्रदर्शन परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं और छात्रों के मुद्दों को लेकर किया जा रहा है। आयोजकों ने इसे शांतिपूर्ण विरोध बताया है। दीपके ने युवाओं से एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की है। उनका कहना है कि इससे NEET और CBSE से जुड़े छात्रों को न्याय मिलने की उम्मीद है। प्रदर्शन को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
Source: Source