कैथल पुलिस ने देह व्यापार कराने के आरोप में एक होटल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी पर नरवाना और करनाल से लड़कियों को बुलाकर अनैतिक गतिविधियां संचालित करने का आरोप है। पुलिस ने इम्मोरल ट्रैफिक एक्ट 1956 के तहत कार्रवाई की है। मामले में कैथल निवासी डिंपल के खिलाफ सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस नेटवर्क में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं। इससे पहले पुलिस ने शिकायतों के आधार पर फाइव स्टार होटल में छापेमारी की थी। रेड के दौरान तीन युवक और तीन युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले थे। पुलिस ने कुल सात लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। जांच में सामने आया कि होटल संचालक कथित तौर पर पैसे देकर लड़कियों से अनैतिक कार्य करवाता था। पुलिस अब पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों ने कहा है कि ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
Source: Source