यमुनानगर में एक युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान कैथल जिले के सीवन निवासी 22 वर्षीय विशाल के रूप में हुई। विशाल रविवार को घर से हरिद्वार घूमने जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन अगले दिन उसका शव यमुनानगर में पेड़ से लटका मिला। विशाल तीन बहनों का इकलौता भाई था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। जांच के दौरान युवक की मोटरसाइकिल भी हाईवे किनारे खड़ी मिली। परिजनों का कहना है कि घर में किसी प्रकार का विवाद या तनाव नहीं था। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
Source: Source