पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की वायरल ऑडियो क्लिप पर पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने श्री मुक्तसर साहिब के एसएसपी को 29 मई को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने ऑडियो क्लिप को गंभीरता से लिया है, जिसमें आपत्तिजनक टिप्पणी होने का दावा किया जा रहा है। आयोग ने पुलिस से ऑडियो सैंपल की फोरेंसिक जांच करवाने और पूरी तथ्यात्मक रिपोर्ट पेश करने को कहा है। आयोग ने साफ किया है कि यदि निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो आयोग एक्ट-2004 की धारा 10(1) के तहत सिविल अदालत जैसी शक्तियों का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। अनुसूचित जाति समुदाय से जुड़े संगठनों ने भी मामले पर आपत्ति जताई थी। पुलिस और संबंधित एजेंसियां ऑडियो की सत्यता और आवाज के मिलान की जांच में जुटी हुई हैं। आयोग ने वायरल ऑडियो मामले में स्वत: संज्ञान लिया है।
Source: Source