रायपुर के अभनपुर स्थित मंगल भवन में 20 से 29 जून तक कांग्रेस का 10 दिवसीय आवासीय ‘संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर’ आयोजित किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मंगल भवन का दौरा किया। शिविर में प्रदेशभर से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शामिल होंगे। राजनीतिक गलियारों में इस प्रशिक्षण को आगामी चुनौतियों के लिए पार्टी को तैयार करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि इस दौरान राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे और जिला अध्यक्षों को संगठनात्मक कुशलता और आगामी आंदोलनों की ट्रेनिंग देंगे। शिविर को सफल बनाने के लिए पार्टी ने व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की हैं। इसे कांग्रेस द्वारा जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की एक बड़ी कवायद माना जा रहा है।
Source: Source