हरियाणा के करनाल जिले के घरौंडा में नए बस स्टैंड की पार्किंग में खड़ी बाइकों से पेट्रोल चोरी का मामला सामने आया है। रात के अंधेरे में एक युवक बाइक से पेट्रोल निकालकर बोतल में भरता दिखा। पार्किंग कर्मचारी ने उसे पकड़ लिया और पूरी घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में चोर पकड़े जाने पर कहता है – ‘पैसे दे दूंगा’। घटना 30-31 मई की दरमियानी रात की बताई जा रही है। बाइक मालिक रिंकू ने बताया कि वह रोजाना बाइक पार्किंग में खड़ा करता है और पहले भी कई बार पेट्रोल खत्म हो जाता था। चोरी में तीन युवक शामिल थे। पीसीआर बुलाने की बात सुनते ही तीनों फरार हो गए। पार्किंग में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने बताया कि अभी कोई शिकायत नहीं मिली, लेकिन वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।
Source: Source