छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक शादीशुदा महिला की मौत हो गई थी। परिजनों ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मायके पक्ष का आरोप है कि पति मुकेश और उसके माता-पिता विनीता को लंबे समय से दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। विनीता की मौत के 4 दिन बाद परिजनों ने कब्र की खुदाई की गई और शव निकालकर पोस्टमॉर्टम कराया गया। मृतिका के ससुर ने शुरुआत में शव निकालने का विरोध किया, लेकिन पुलिस की समझाइश के बाद प्रक्रिया पूरी हुई। परिजनों का आरोप है कि मुकेश विनीता को मारपीट करता था और गाली-गलौज करता था। विनीता अक्सर मायके पहुंचती थी, लेकिन बच्चों के भविष्य की खातिर परिवार हर बार समझौता कर उसे वापस ससुराल भेज दिया जाता था। नहलाते समय शरीर पर मिले चोट के निशान। पीएम रिपोर्ट आने पर खुलेगा मौत का राज।
: Source