कपूरथला में निकाय चुनावों से पहले आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सुल्तानपुर लोधी के गांव तोती में छापेमारी के दौरान लगभग 3000 लीटर लाहन बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दी गई। जसवीर सिंह पुत्र गोबिंद सिंह के घर से 50 लीटर लाहन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और उसकी तलाश जारी है। जिला आबकारी अधिकारी सुखजीत सिंह चहल ने बताया कि नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई डिप्टी कमिश्नर और असिस्टेंट कमिश्नर के निर्देशों पर की गई। आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस का सहयोग रहा। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
Source: Source