बिलासपुर के NH-45 मार्ग पर स्थित चांपी नाला का रपटा टूटने से यातायात प्रभावित हो गया है। बताया जा रहा है कि कमजोर रपटे से रोजाना बड़ी संख्या में कोयले के ट्रक गुजर रहे थे। अत्यधिक भार के कारण रपटा क्षतिग्रस्त हो गया। मार्ग अवरुद्ध होने से यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घटना के बाद प्रशासन ने यातायात को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया है। एक बस के फंसने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। बस में करीब 35 यात्री सवार थे। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाल रही है। वैकल्पिक रास्ते की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। स्थानीय लोगों ने भारी वाहनों की आवाजाही पर सवाल उठाए हैं। अधिकारियों ने जल्द मार्ग बहाल करने की बात कही है।
Source: Source