ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने एक वीडियो जारी कर अमेरिका को सीधी चेतावनी दी है। वीडियो में दावा किया गया है कि अमेरिकी सेना की कथित घुसपैठ के जवाब में ईरान ने एक मिसाइल दागी है। IRGC ने संदेश में कहा, ‘अपने आखिरी सैनिक पर ध्यान रखो’ – जिसे अमेरिका के लिए एक खुली धमकी के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, अमेरिका ने अभी तक इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वीडियो में दिखाया गया है कि ईरान ने एक सैन्य अभ्यास के दौरान मिसाइल दागी। ईरान के इस कदम ने पूरे मध्य पूर्व क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान अमेरिका को यह बताना चाहता है कि उसकी सैन्य क्षमता मजबूत है और वह किसी भी हमले का जवाब देने में सक्षम है। अब अमेरिका की प्रतिक्रिया पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हैं।
Source: Source