तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय से मुलाकात के बाद फिल्म ‘करुप्पू’ के निर्देशक आरजे बालाजी ने एक भावुक पोस्ट लिखा। इसमें उन्होंने सीएम की दयालुता की प्रशंसा की और कहा कि फिल्म के लिए ‘सबकी शुरुआत’ उन्हीं से हुई है। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और बहस का विषय बन गई। कई लोगों ने फिल्म में सूर्या की अहम भूमिका के बावजूद बालाजी के ऐसे बयान पर सवाल उठाए हैं। विवाद बढ़ने पर बालाजी के पुराने इंटरव्यू भी वायरल होने लगे, जिसने आग में घी डालने का काम किया। प्रशंसकों और आलोचकों के बीच दो गुट बन गए हैं, एक बालाजी का समर्थन कर रहा है तो दूसरा उनकी बातों की आलोचना कर रहा है। इस पूरे मामले ने फिल्म और राजनीति के जुड़ाव पर नई बहस छेड़ दी है। हालांकि बालाजी ने अब तक अपने बयान पर कोई सफाई नहीं दी है।
Source: Source