अमेरिका के न्यू जर्सी राज्य में डेलानी हॉल आव्रजन हिरासत सुविधा के बाहर प्रदर्शनकारियों ने जमकर विरोध किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस नें भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और घोड़ों का इस्तेमाल किया। प्रदर्शनकारी हिरासत केंद्र में अप्रवासियों के साथ कथित खराब व्यवहार और निरोध नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। यह विरोध अमेरिका में आव्रजन नीतियों के खिलाफ बढ़ते असंतोष का हिस्सा माना जा रहा है। अब तक किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया है। स्थानीय प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। यह घटना अमेरिकी मीडिया में सुर्खियां बनी हुई है। मानवाधिकार संगठनों ने पुलिस की कार्रवाई की निंदा की है। आव्रजन सुधार की मांग को लेकर देशभर में इस तरह के प्रदर्शन तेज होते जा रहे हैं।
Source: Source