अमृतसर देहात पुलिस और BSF ने भारत-पाक सीमा क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर घरिंडा थाना क्षेत्र में विशेष तलाशी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सीमा के पास आठ संदिग्ध पैकेट बरामद किए गए। जांच में पैकेटों से करीब 1 किलो 251 ग्राम हेरोइन मिली। इसके अलावा 617 ग्राम पैकिंग सामग्री भी बरामद की गई। पुलिस के अनुसार यह खेप पाकिस्तान से तस्करी कर भारत पहुंचाई गई थी। मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस पैकिंग सामग्री और अन्य सुरागों के आधार पर तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है। अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस और BSF की टीमें खेप लेने आने वाले लोगों और सक्रिय गिरोह का पता लगाने में जुटी हैं।
Source: Source