अमृतसर में एक 3 साल के बच्चे की लाइसेंसी पिस्टल से गोली लगने से मौत हो गई। गोली बच्चे के सीने से आरपार हो गई। बच्चे की दादी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना तब हुई जब बच्चे के पिता ने कपड़े बदलते समय अपनी लोडेड पिस्टल बिस्तर पर निकालकर रखी थी। पिस्टल का सेफ्टी लॉक भी खुला हुआ था। बच्चा कमरे में आया और पिस्टल उठा ली, जिससे गोली चल गई। पुलिस ने इसे लापरवाही से हुई घटना बताया है। मामले में इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। परिवार सदमे में है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। घटना अमृतसर के छेहरटा के शिंगार एवेन्यू इलाके में शनिवार देर रात को घटी। बच्चे के पिता साजन कुमार स्कूल में पीटी मीटिंग के लिए गए थे। उनके पास लाइसेंसी पिस्तौल थी। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन तुरंत बच्चे और घायल महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
Source: Source