पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता अभिषेक बनर्जी के ‘DJ’ बयान को लेकर जांच तेज हो गई है। इसी मामले में CID की एक टीम उनकी रिश्तेदार अदिति गायेन के घर पहुंची और उनसे पूछताछ की। अधिकारियों ने उनके बयान की पुष्टि करने और TMC के सोशल मीडिया संचालन से जुड़ी जानकारी हासिल करने की कोशिश की। जांच एजेंसी यह समझना चाहती है कि अभिषेक बनर्जी के भाषण और बयान सोशल मीडिया पर कैसे अपलोड किए जाते हैं। अदिति, जो उनकी सोशल मीडिया टीम का हिस्सा बताई जा रही हैं, ने पूछताछ में सहयोग किया। यह पूछताछ करीब एक घंटे तक चली। मामले की जांच अभी जारी है।
Source: Source