अग्रवाल भलाई बोर्ड पंजाब के चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल ने समाज की एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने अमृतसर में आयोजित जिले की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि अग्रवाल बंधुओं को संगठित होकर समाज के उत्थान और मजबूती के लिए काम करना चाहिए। एकजुट होकर समाज बड़ी ताकत के रूप में उभर सकता है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को अग्रवाल समाज की समृद्ध विरासत से परिचित कराना जरूरी है। युवाओं को महाराजा अग्रसेन जी के जीवन मूल्यों और सिद्धांतों की जानकारी देने पर भी जोर दिया गया। माझा जोन इंचार्ज और पंजाब सदस्य सुरेश कुमार गोयल ने भी समाज में भाईचारे और समरसता की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी ने एकजुटता और सामाजिक समानता का संदेश दिया था। गोयल ने चिंता जताई कि समाज उनके सिद्धांतों को धीरे-धीरे भूलता जा रहा है। उन्होंने युवाओं से महाराजा अग्रसेन जी के जीवन दर्शन का अध्ययन करने का आह्वान किया। बैठक में विभिन्न पदाधिकारियों और सदस्यों का सम्मान भी किया गया। जिला चेयरमैन सतीश अग्रवाल समेत कई पदाधिकारियों को पगड़ी, माला और दोशाला भेंट की गई। कार्यक्रम की शुरुआत चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल के स्वागत के साथ हुई। बैठक में समाज के कई सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे।
Source: Source